Labels

Wednesday, 8 April 2020

Journey



Have the yellowed pages faded enough,
Have I walked far enough,
Have I recreated a life for myself,
One which signifies rejuvenation.

Have the turns which brought me here reached their ends,
Have I found who I am supposed to be,
Has the journey been mine and mine alone,
Will it always be mine no matter who I become.

I heard someone asking these questions today,
And as I browsed through the hopeful pages I have now,
I knew I had the answer,
Through the blend of anxieties and hopes.

For all the years to come,
No matter which theme it revolves around,
The journey will always be mine, only mine.

लहरें



तुम
जैसे कोई शांत सागर
बर्फी़ले पर्वत का शिख़र
सुबह की सीधी रोशनी

मैं
जैसे कोई अधीर लहर
प्रबल अग्नि की तीव्र चिंगारी
रात की सुगबुगाहट का साया

इतने अलग पर जब मिले,
उलझनें आसान हो गईं|
पिछली सारी लकीरें मिल गईं,
धारणाओं की सभी दीवारें ढह गईं|

मेरी बरसती बूंँदों पर उड़ती धुंध हो तुम,
चंचल मन में चलते सफ़र का सीधा रास्ता हो तुम|

हर दिन मेरी कल्पनाओं की सैर करते,
शब्दों धुनों किस्से कहानियों शहरों में झाँकते हुए
आकाश के नीचे धरा पर मेरा तारामंडल हो तुम|

कल्पनाओं से वापस आकर,
दिन के अंत में मेरा घर हो तुम|

कभी लिखेंगे दो अलग लहरें किनारे पर कैसे मिलती हैं
तब तक हाथ थामे रोज़ थोड़ा पिघलते हुए चलते हैं|

Solitude



I wanted to lie down,
On the grass idly,
And look at the clouds today,
The wind caressing my hair.

It felt just like a day long back,
When I had walked alone,
Through a thick fog,
That divided for me,
The visible and the invisible.

And then you had come along,
Lifted that fog layer by layer,
Held my hand,
Our fingers intertwined,
Spreading your warmth,
Getting closer every time.

The wind grew fierce,
Releasing only to watch,
The stars above,
In that quiet night,
When we had gazed,
Deep into the eyes,
Poured out our hearts,
Through a mist-covered forest.

Today my solitude
Felt pious for me.

Today my solitude
Smiled for you.

Hope



I have always believed that if you keep lighting goodwill, encouragement and hope around darkness, it nourishes not just your soul, but creates a world that everyone longs to be a part of.

And this is what I feel what makes the difference. Not the reasons why you do so, not the obstacles that you could face while doing so because trust me it is not easy to continue your spirit when it isn't found elsewhere, not the demons that could pull you back, not even your own disappointments when you are unaware if you will ever be able to make a difference in the world. None of this matters.

The only thing, the single thing that matters is you still wish to continue on your path, the one that is rare, that not everyone follows, that has often made you wonder if you are doing the right thing.

It is your will, your decision to go on despite the battles you have fought that makes all the difference. And no matter how old you are, what era you live in, what beliefs have remained with you or been transformed to something else, this light, the choice to go on when nobody comes along, this is what makes all the difference.

This is and will be what makes you 'You', always.

Time




"Time..."

The most powerful dimension that is yet unacknowledged by humans, but that still forms the basis of everything that they encounter in their lives. Is it not natural that just like time progresses, so does our own personality from the point when we were young? For I know none who was the same person at twenty seven as they had been at seven.

Two decades, long enough to make you look inside yourself, while the world outside shakes your preconceived notions and within no time new opinions become a part of who you are. And now when you look two decades back, you realize that most of it has been transformed. Yet, you still love those old places, the moments that make your memories, the innocent wishful dreams you once had. Oh believe me it seems like a vacation to you now.

You visit it every time you feel that you have grown up. You live that part of yourself as you like even though most of it has been shed. That is how time works. You hold on to the lost hours because they continued to make you thus. Don't you realize that's why Autumn returns every year to shed those leaves which the trees still look back to cherish.

Ah! Time. It teaches a lot, yet it helps you cherish what you think is lost, never to be gained but a part of your personal legend.

For they never said, time makes you forget your legend. It just makes you contented enough to remember it wishfully, without regrets.

कोरोना में Quarantine

कोरोना वायरस उतना खतरनाक नहीं है जितना हम उसे बना रहे हैं। बिल्कुल, यह एक तेज़ी से फ़ैलता हुआ वायरस है जिस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है लेकिन इसकी वजह सिर्फ़ यह नहीं है कि यह लाइलाज है या हम इसकी फ़ैलने की गति कम करना नहीं जानते । सबसे बड़ी वजह यह है कि हम इसे फ़ैलने दे रहे हैं, ना सिर्फ़ यह हम अनजान बनकर इसे फ़ैलाने में पूरा सहयोग दे रहे हैं। और यह मैं हवा में तुक्का लगाकर नहीं कह रही हूँ। यहाँ मुम्बई में रोज़ लोगों को 'आईसोलेशन' शब्द की अव्हेलना करते हुए देखकर कह रही हूँ।

सरकार ने एक लिस्ट जारी की है जिस में साफ़ साफ़ दिया गया है कि essential और non-essential विभाग कौन से हैं, किन्हें work from home की सुविधा मिल सकती है और कौन कम manpower में काम कर सकते हैं। अगर आप non-essential विभाग में हैं तो अब तक आपको work from home मिल चुका होगा और आप अपने घर से ऑफ़िस का काम कर रहे होंगे कई दिनों से, अगर आप student हैं तो आपके स्कूल, कॉलेज बन्द हो गए होंगे। आप कई दिनों से घर पर होंगे, समय काटते हुए, पर आपके घर में पानी समय पर आ रहा है, बिजली भी पहले की तरह है, सफ़ाई हो रही है बाहर, कहीं ज़रुरी काम से जाना हो तो बस, ऑटो, ट्रेन, हवाई यात्रा सब तो कर सकते हैं आप। और तो और घर में राशन या सब्ज़ी खत्म हो जाए तो आप आराम से बाहर जाकर ला सकते हैं, बाज़ार खुला है। बीमार पड़ जाएँ तो डॉक्टर अभी भी 24 घन्टे उप्लब्ध हैं।

कभी सोचा है घर पर रहते हुए आपको बिजली, पानी, सफ़ाई, यातायात, राशन, किराना, स्वास्थ्य सेवाएँ पहले की तरह सब कुछ कैसे मिल रहा है। कैसे आप जब मन चाहे इन सेवाओं का लाभ उठा पा रहे हैं। क्योंकि आपके लिये इस पूरे सिस्टम को चलाने वाले लाखों लोग ऐसे हैं जिन्हें work from home की सुविधा नहीं मिली है। ये लोग रोज़ घर से निकलकर, खतरे का सामना करते हुए आपके quarantine period को बिना रुकावट चलने दे रहे हैं। आप जहाँ घर पर बोर हो रहे हैं, शिकायतें कर रहे हैं, सिस्टम कैसे चलना चाहिए इस पर अपनी राय दे रहे हैं, क्योंकि आप घर के अंदर 'safe' hain, वहाँ ये सभी लोग इन सब बातों को सोच ही नहीं पा रहे हैं। क्योंकि इनके लिये अब भी ज़िन्दगी थमी नहीं है, ज़्यादा तेज़ चलने लगी है। हाँ कई sectors में कमी आई है पर कईयों के लिये काम बढ़ गया है। काम के साथ अब सुरक्षा की ज़िम्मेदारी बढ़ गई है। सुरक्षा, खुद की, परिवार की, आस पास वालों की और उनकी जिनके लिए वे काम कर रहे हैं। क्योंकि इस सुरक्षा में सेंध लगने से सब बिखर जाएगा यह वे लोग जानते हैं। तो एक तरह से उन पर ज़िम्मेदारी कई गुना बढ़ गई है।

हमने स्कूल की किताबों में fundamental rights यानि अधिकारों के बारे में पढ़ा था और सच मानें तो आजकल सब अधिकारों की ही बात करते हैं। क्या किसी को याद है कि वहाँ fundamental duties यानि कर्तव्य भी पढ़ाए गए थे। हाँ वही कर्तव्य जो हम एक नागरिक के तौर पर भूल गए हैं। एक समाज में रहने के नैतिक कर्तव्य जिम्मेदारियाँ निभाने के लिए। कितने लोग आज अपने कर्तव्यों के लिए लड़ते हैं। अब आप यह सोचिए कि आप अपने घर में बैठकर अथाह समय का उपयोग किसी भी प्रकार करें पर आपका नैतिक कर्तव्य क्या है इस कठिन समय में। अब आपके लिए जीवन सिर्फ़ इतना बदला है कि आप बाहर की दुनिया अपने हिसाब से नहीं घूम सकते। Essential services में लगे मेरी तरह और कई लोग हैं। हमारा काम किसी कोरोना की वजह से नहीं रुकेगा। एक बीमार हुआ तो किसी और को आकर करना पड़ेगा क्योंकि हमें यह सुनिश्चित करना है कि आप जैसे लोगों को quarantine period में कोई असुविधा ना हो। मैं फ़िर भी मुम्बई एअरपोर्ट पर अथॉरिटी में हूँ मुझे कुछ सुविधाएँ मिल जाती हैं। मैं अपनी सुरक्षा करने की कोशिश भी कर रही हूँ काम पर जाते हुए। मेरी ही पहचान के कई लोग पॉवर, रेल्वे, पेट्रोलियम से जुड़े sectors में हैं जिनका काम जारी है पर हम फ़िर भी सुरक्षित हैं।

और अब आप उन लोगों के बारे में सोचिए जिनके पास basic facilities नहीं हैं, जो गरीब तबके के हैं, आपके लिए रोज़ खतरा उठा रहे हैं और आपके सारे काम चलने दे रहे हैं। आप की भाषा में janitors, pumping station workers, electricians और भी कई लोग। इनके पास ना इतना समय है कि आपकी opinions पढ़ें ना ही इतना सुकून। इनमें से कई daily wage workers होते हैं जो ऐसे समय में भी अपना काम चलाने की कोशिश कर रहे हैं, सारे सुरक्षा नियमों से लड़ते हुए, अस्पतालों में, सड़कों पर, दुकानों में, कारखानों में, ऐसी जगहों पर जहाँ काम करना ही है।

व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले लोगों को बता दूँ कि मुम्बई एअरपोर्ट पर चीन और दक्षिण पूर्वी एशिया से आने वाले यात्रियों की जाँच फ़रवरी की शुरुआत से ही होने लगी थी, यूरोपियन देशों से आने वालों की मार्च की शुरुआत से और बाकी देशों से आने वालों की जैसे ही वहाँ संक्रमण का पता चला। (हम यहाँ दिन रात देश में आने वाली flights का समय, अनुमति, कैसे आना है, कहाँ जाना है सब देख रहे हैं हमेशा से, सुरक्षा से अपना काम करते हुए)। जाँच में यदि आप में लक्षण हैं तो आपको वहीं रोककर quarantine facility में भेजा जाता है, वहाँ भी कई लोग सुविधाओं की कमी की शिकायत करते हैं यह भूलते हुए कि उन्हें संक्रमण रोकने के लिए वहाँ रखा गया है। अब कई यात्री visible symptoms को छिपाने के लिए दवाएँ लेकर land करते हैं जिससे तत्काल समय के लिए कोई लक्षण ना दिखें, ज़ाहिर है screening में सही पाए जाने पर उन्हें centre में ना रखकर self quarantine होने को कहा जाता है एक seal लगाकर जिससे वे सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सन्क्रमित ना करें। यह 14 दिन का समय होता है क्योंकि यह वायरस आपके शरीर से लड़ता है और जिस दिन आपकी प्रतिरोधक क्षमता पर हावी हुआ आप 14 में से सिर्फ़ उसी दिन से सन्क्रमित पाए जाएँगे।

Self quarantine का मतलब है कि आप तुरंत किसी जगह पर स्वयं आईसोलेट हो जाएँ। पर यहाँ भी लोग अपने यात्रा विवरण छिपाते हुए आगे किसी और साधन से यात्रा पर निकल जाते हैं। इतने स्वार्थी होकर कि ट्रेन, ऑटो, सहयात्री सबको संक्रमण फ़ैलाते हुए जिसका पता 15 दिन बाद चलेगा और तब तक यह एक Geometric Progression की तरह बढ़ चुका होगा। आप बाहर से आते हैं और देश के सुदूर इलाकों में सब कुछ जानते हुए भी सबको खतरे में डालते हैं। आप पढ़े लिखे समझदार हैं आपको मालूम है कि घर से बाहर सोच समझकर निकलना है क्योंकि आप अपने साथ कई लोगों की जान खतरे में डाल रहे हैं। फ़िर भी आप बाहर घूमने निकल रहे हैं, खाने जा रहे हैं, भीड़ में इकट्ठा होकर पार्टी कर रहे हैं, बोरियत दूर कर रहे हैं तो आपके लिए क्या किया जाए। आपको लगता है यह बीमारी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी पर आप यह भूल जाते हैं कि यह आपके किसी अपने को आसानी से चपेट में ले लेगी या किसी और के अपने को। या तो आप यह भूल गए हैं कि quarantine period vacation नहीं है या आप निहायती इग्नोरेंट हैं। इतना तो वो workers भी समझने लगे हैं जिन्हें इसके बारे में पता नहीं था। वो बेचारे तो कभी देश से बाहर गए भी नहीं लेकिन डर में तो वो भी जी रहे हैं।

यह सब जो ऊपर उदाहरण दिए हैं काल्पनिक नहीं हैं, ऐसा लोगों ने किया है। अभी कुछ घंटों पहले पता चला कि जहाँ लोग अभी तक सुरक्षित थे वहाँ भी ऐसे लोग पहुँचकर संक्रमण फ़ैला चुके हैं और अब वहाँ के अधिकारी पता कर रहे हैं कि कौन कौन affected हो सकता है। ना सिर्फ़ काम बल्कि खतरा भी बढ़ा। इन लोगों को अब भी centre में quarantine होने में तकलीफ़ है। हद तो तब हो गई जब पता चला कि कल रात एक domestic flight में 4 यात्री ऐसे थे जिन्हें self quarantine में होना चाहिए था। जानकारी मिलने पर कार्यवाही की गई पर आप मूर्खता की सीमा समझिए। कितने लोगों की जानें जोखिम में डाली गईं। ये लोग किसी और देश में होते तो इन्हें quarantine नहीं जेल में भेजा जाता पर हमारे यहाँ तो चल जाता है सब।

जिन्हें समस्या अभी भी गम्भीर नहीं लग रही उन्हें यह जानकारी होगी कि इटली में अब क्या हालात हैं। जिस तरह से हमारे देश में लोग जा रहे हैं छोटे शहरों में शुरुआत हो ही चुकी है, अब अगर गाँव देहातों में भी हो गई तो मुश्किल हो जाएगी। मुम्बई के ही slums में शुरुआत होना खतरनाक है। हमारे आपके घर, कार्ड्स, पहचान पत्र, यात्रा, कॉन्टैक्ट्स, मकान नम्बर पता करना आसान होता है, उनका नहीं। और यहाँ से सब black hole zone में चला जाता है। अब आप पता करते रहिए।

इतना कुछ लिखने का मतलब तभी होगा जब आप अपनी ज़िम्मेदारी समझेंगे। आपका कर्तव्य। किसी को भी आपकी ताली या शाबाशी नहीं चाहिए। आप बस एक छोटा सा योगदान दें। जब तक ज़रुरी ना हो घर से बाहर ना निकलें, संक्रमण कम करने में मदद करें। आप से मिले इसी योगदान को हम सम्मान समझकर आभारी रहेंगे। आप व्यायाम घर पर भी कर सकते हैं, लोगों से मिलने के बजाय फोन पर बात कर सकते हैं, इंटरनेट का उपयोग कीजिए, कोई नई विधा सीख लीजिए , आत्ममंथन कर लीजिए । दवाएँ, राशन, दूध मिलता रहेगा, ऑनलाइन भी और दुकानों पर भी।

बस एक ही विनती है, जैसा कि सभी कहते हैं

"हम आपके लिए काम पर रुके हैं, आप हमारे लिए घर पर रुक जाईए ।"

~This is not just my voice, but of those involved in all essential services these days, including our Air Navigation Services.

Dusk




Dusk- such a usual phenomenon it is that we almost ignore its existence when we return from work everyday in our mundane lives. Yet if we take a look outside, each heart experiences similar waves of confusions about our existence, and the futile efforts to supercede them with our thoughts about immediate future, our worldly desires or plans for the upcoming weekend.

Deep down though we know, it is time.

Everyone thinks.

We have been running till now for something that we aren't sure why we are doing, and at the end of the day we stop and start running in the opposite direction, towards a place that we may or may not call home, but a place that makes us feel safe, comfortable, far from this madness that we invest ourselves into throughout our lives. We aren't sure what we are chasing, money, power, glory, love? Or at the end of the day innocence?

Maslow had put it so well in his hierarchy of needs, and we as humans chase one each, towards the horizon, only to find it moving further away every day, because we never really think of reaching it. That horizon remains as something to be chased every time dusk blends the sky from orange to red.

Perhaps we chase the never ending circle of that long lost innocence, the dreams we witnessed as children, the desires we had when we thought the world was what we knew, perhaps they momentarily take us away from the reality of our mundane lives or perhaps we chase versions of ourselves that exist only to keep our inner minds satiated with the illusion of living to fulfill a purpose.

The purpose that could be different for all, yet remains the same, finding their real selves, reflected in worldly assets. And by the time the mind has retraced the path it traces every evening, far from the crowd, we return to the real world, to fulfill routine.

A wearied labourer is back to being preoccupied about his next meal and abode for the night, a normal human about his work, a mother about her children. May be we have arrived at our worldly destination for today. We wait for the next day, the next cycle of this chase, hoping to find something new, aware that this is how it happens.

Tomorrow when dusk blends the colours in the sky, we will chase it again, far from the maddening rush, containing waves within ourselves, afresh, live it for some minutes and then come back to the world, that offers us distractions every day, every second.